Friday, January 21, 2011

तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके -

 *श्रीराधे*
स्वीटी राधिका-राधे-राधे-श्याम सुन्दर
जो नन्द के लाला भगवान श्री कृष्ण को अपना मानते-समझते हैं -
श्रीजी पद पंकज जिनके ह्रदय-चित्त में बसे हैं
श्री वृन्दावन चन्द जिनके नयनों के केन्द्र हैं

 "स्वीटी राधिका राधे-राधे"
-श्री वृन्दावन धाम-
श्री राधे-श्याम चरण पंकज तजि-मन"स्वीटी"अनत न जावै 
"स्वीटी राधिका" राधे-राधे अन्य कछु न आवै   
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !
लिपट जाऊँ रज बनके - लिपट जाऊँ रज बनके  !! 
तेरे चरण-कमल से श्याम, लिपट जाऊँ रज बनके !
मोर मुकुट तेरे शीश पे सोहे  !
प्यारी मुरली मुनि मन मोहे !
तेरे गल वैजन्ती माल लटक जाऊँ लट बनके  !!
तेरे चरण-कमल से श्याम-ओरे श्याम... लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरो नाम बड्यो सुख दाई !
तो संग प्यारे मैंने प्रीति लगाई !
मेरी नस-नस बस जाओ श्याम, बरस जाओ रस बनके !!
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
लिपट जाऊँ रज बनके-लिपट जाऊँ रज बनके ! 
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके  !!
श्री वृन्दावन की कुँजन विचरें !
कुञ्ज बिहारी दरस मन हरसें !
तेरी रूप माधुरी श्याम तकूँ चक-खग बनके !!
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
श्रीजी सेवा करें कन्हाई !
श्रीजी चरण रहे चित्त लुभाई !
श्री युगल किशोर सरकार , रहूँ तुम संग सब तजिकें !!
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे गीत मेरे संगीत !
ए मन मीत मेरे प्रीति की रीति !
तेरी माखन चोरी श्याम ,बुलाऊँ घर गोपी बनके !!
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके  !!
श्री राधिका वल्लभ राधे-राधे !
गाये "स्वीटी राधिका" राधे-राधे !
शरण तिहारी प्यारे राधे-राधे !
तेरो सुमिरन आठों याम ,रहे मोहि सुधि बनके  !!
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
लिपट जाऊँ रज बनके-लिपट जाऊँ रज बनके !
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
"स्वीटी" भजे तोहि आनंद ब्रज के !
श्री श्याम-राधिका जीवन ब्रज के !
तेरे बलिहारी श्याम-श्याम,वहूँ ब्रज रस बनके !!
तेरे चरण-कमल से श्याम ओरे श्याम... लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
लिपट जाऊँ रज बनके-लिपट जाऊँ रज बनके !
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
गीत गोविन्द "स्वीटी" के सुमिरन !
सूरसागर "स्वीटी" जीवन धन !
भये भाग मेरे अब आय ,जन्म लियो "राधिका" बनके !!
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
लिपट जाऊँ रज बनके-लिपट जाऊँ रज बनके !
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
"स्वीटी राधिका" बोले राधे-राधे  !
श्री श्याम मिलादे राधे-राधे !
तेरे रंग रंगी घनश्याम ,चढ़े न कोई रंग तजिके !
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
तेरे चरण-कमल से कान्ह लिपट जाऊँ रज बनके !!
लिपट जाऊँ रज बनके-लिपट जाऊँ रज बनके !
तेरे चरण-कमल से श्याम लिपट जाऊँ रज बनके !!
श्री राधे मेरी प्राण प्यारी करहु कृपा की कोर
ह्रदय कुञ्ज बन तुम्हे निहारें नन्द नंदन की ओर
तेरे नाम हित ओ श्याम-सजनी
धरयो "स्वीटी राधिका-राधे-राधे" रूप
श्री ब्रषभानु किशोरी जू तेरे चरित गाऊँ अनूप
श्याम ह्रदय श्यामा मेरी स्वामिनी
"स्वीटी"जग गये भाग हमारे मिली प्रिया लाल अभिलाषा
"राधिका राधे-राधे" नाम में चित्त मुदित ह्वै गाय
राधे-राधे गोविन्द संकीर्तन जग में छाय
श्री राधे-राधे गोविन्द -गोविन्द राधे 
गोविन्द राधे-गोपाल राधे 
राधे-राधे-राधे गोविन्द राधे 
श्री राधे-राधे गोविन्द -गोविन्द राधे 
घनश्याम राधे -मनमोहन राधे 
राधावल्लभ राधे-प्रिया लाल राधे 
राधे-राधे-राधे गोविन्द राधे 
गोविन्द राधे-गोपाल राधे 
श्री राधे-राधे गोविन्द-गोविन्द राधे 
"स्वीटी राधिका राधे-राधे"
-श्री वृन्दावन धाम- 

1 comment:

  1. shri radhey meri swamini men radhe ju ki daas
    janam-janam mohi dijiyo priya shri vrindavan vaas
    sab dwaran kun chhod ke main aayi tere dwaar
    aho brashabhanu ki ladili nenku meri or nihaar
    shri radhey meri swamini jivan dhan adhaar
    rasik sudha ras raj prabhu mahima amit apaar
    kunj bihari ladile shri shyama-shyam sarakar
    tere dwaar "sweetie" khadi tuk mere hit hu vichaar
    aho kripa mayi ladili nand ke lal gopaal
    "sweetie" jivan hit karen nit keli kunj bihaar
    shri radha vallabh ladile rasikan meet sujaan
    meri bhav badha harau main lakhun prem muskaan
    shri kirati suta shri swamini prem liyo avataar
    shri vrindavan ki vatika priya priyatam karen vihaar
    shri radhey-radhey ras sudha mere jivan geet
    murali manohar lal ki kahe shri radhey-radhey geet
    shyam sunadar ki muralika gavai radha naam
    "sweetie" sang sangit mili shri radhey-shyam ke naam
    hamaro dhan radha shriradha-shriradha
    jivan dhan radha-radha-radha-radha
    param dhan radha shriradha-shriradha
    pran dhan radha shriradha-shriradha
    hamaro dhan radha shriradha-shriradha
    hamaro dhan radha-radha-radha-radha-radha
    hamaro dhan radha shriradha-shriradha
    *jay-jay shri radhey shyam*

    ReplyDelete

हरेकृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ! हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे !!