Sunday, March 20, 2011

होली की शुभ कामनायें

सखिजन गाये गीत फाग में
उड़े गुलाल अबीर
श्याम-सुन्दर की बजी बांसुरी
वही शीतल-मंद-समीर
उडि-उडि वदरा वृन्दावन में
बरशें प्रिया मल्हार संगीत
हरिवंशी-हरिदासी टेरे
श्री श्यामा-श्याम रस प्रीति
व्यासदास की स्वामिनी राधे
रंगे श्याम-सुन्दर मनमीत
गौडीय-नाद कीर्तन छायो
कटे फंद भ्रम की कुरीति
हरेकृष्ण महामंत्र सों
मिली श्रीराधेकृष्ण सुधारस प्रीति
निम्बार्क-वल्लभ के हु सन्मुख
रंग रंगे गिरधारी
रामानंद-रामानुज धुन में
नाचें भक्तन संग अजिरबिहारी
स्वीटी-राधिका कृपा सब संत-भगत
दरशे-हरषे तकि श्यामा-कुञ्जबिहारी

No comments:

Post a Comment

हरेकृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ! हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे !!